छत्तीसगढ़

फर्जी महिला अफसर गिरफ्तार: मुफ्त का नाश्ता करने सहेलियों का कारनामा… खुद को फूड ऑफिसर बताकर पहुंची रेस्टोरेंट… छापे का डर दिखाकर खाती थीं पकवान… रकम भी ऐंठी… फिर जो हुआ….

 

 

Raipur: विभिन्न व्यापारियों से अपने आपको फूड विभाग के अधिकारी बताकर फर्जी तरीके से पैसा वसूली करने वाले महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला है। शीतला चौक भाटा गांव में सागर स्वीट्स नाम के होटल में स्वाति शर्मा और ममता शर्मा अपने आप को फूड विभाग के अधिकारी होना बताकर फूड विभाग का लाइसेंस नवीनीकरण कराने की जरूरत है कहकर डरा धमका कर ₹7000 ले लिए तथा कई बार डरा धमकाकर होटल में लगभग ₹5000 का चाय नाश्ता कर लिए।

 

होटल मालिक बताया कि हर बार होटल में रेड पढेगा कहकर डरा धमका कर पैसा लेकर धोखाधड़ी किये। इस रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती मे अपराध क्रमांक 14/2023 धारा 384,419.420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विवेचना दौरान प्रार्थी के बताए अनुसार आरोपी यान को पकड़ कर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपियान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

आरोपियान में स्वाति तिवारी अस्थाना उम्र 42 वर्ष हाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी और ममता शर्मा उम्र 43 वर्ष निवासी हिमालय हाइट्स है।

 

Related Articles

Back to top button