Uncategorized

भिलाई में व्यापारी ने उधारी सब्जी नहीं दिया तो व्यापारी को 10 ये 15 लड़कों ने बीच मार्केट में लात घूंसे और डंडे जमकर पीटा ,

By Dinesh chourasiya

सब्जी व्यापारी अमित सिंह को मारते लड़के - Dainik Bhaskar

भिलाई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानि एबीवीपी के पदाधिकारी मिहिर जायसवाल ने अपने लड़कों के साथ एक सब्जी व्यापारी को बीच बाजार लात घूंसे व डंडे से जमकर मारा। पुलिस ने इस पर मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अब ये वीडियो शोसल मीडिया में वायरल होकर चुनावी सरगर्मी को बिगाड़ रहा है।

अमित कुमार सिंह ने सुपेला थाने में दी शिकायत में बताया कि वो सुपेला आकाशगंगा में थोक सब्जी बेचने का व्यवसाय करता है। उसका राजनांदगांव के एक व्यापारी सौरभ जायसवाल से पिछले 6 महीने से व्यापार चल रहा था। जब सौरभ के ऊपर 2.87 लाख की उधारी हो गई और वो 18 जनवरी 2025 की रात और उधार लेने के लिए आया तो अमित ने उसे उधार देने से मना कर दिया।

अमित ने सौरभ से साफ कहा कि पहले वो पुरानी उधारी चुकता करे उसके बाद ही वो और सब्जी उसे दे पाएगा। इसे लेकर दोनों में बहस हो गई। इस पर सौरभ ने अमित देख लेने की धमकी और उसके ऑफिस से चला गया। असके 10-15 मिनट बाद सौरभ 15-20 लड़कों को लेकर वहां पहुंचा। इस दौरान उसके साथ एबीवीपी का पदाधिकारी मिहिर जायसवाल भी उसके साथ था।

मारपीट करने के लिए इस तरह हाथों में डंडा लेकर ऑफिस पहुंचे थे आरोपी

बाकी लड़कों के हाथ में डंडा था। वो लोग सीधे अमित के ऑफिस में घुसे। उन्होंने वहां अमित के भाई से बहस की और वहां से लौटने लगे। इसी दौरान उन्हें दूसरी तरफ से आता हुआ अमित दिखाई दिया। इस पर बिना देखे सभी लड़के अमित का मारना शुरू कर दिया। इससे अमित की नाक और सिर में गहरी चोट आई। सुपेला पुलिस ने इस मामले में सौरभ जायसवाल सहित अमित सिंह ठाकुर, आयुष यादव, मिहिर जायसवाल, ऋतिक राय और नमन अग्रवाल सहित अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज में पिटाई करते दिख रहे आरोपी

जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि 10-15 लड़के एक अकेले अमित सिंह को बुरी तरह मार रहे हैं। उनके हाथ में उस समय डंडा था। अमित इस दौरान सड़क में गिर गया तो वो लोग उसे सड़क में गिराकर मारते दिख रहे हैं।

सोने का ब्रेसलेट और चेन गायब पुलिस ने नहीं की कायमी

सब्जी व्यापारी अमित सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान सोने का ब्रेसलेट और सोने की चेन कहीं गिर गई। वो अभी तक नहीं मिली है। उसका कहना है कि उसने इसी जानकारी सुपेला पुलिस को दी थी, लेकिन टीआई ने उसे एफआईआर में नहीं लिखा। अमित का कहना है कि वो काफी डरा है। आरोपी पक्ष ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसके ऊपर दोबारा भी अटैक हो सकता है।

Related Articles

Back to top button