Uncategorized

CG में ट्रेलर ने बाप-बेटी को रौंदा 50 मीटर तक घसीटा:सड़क पर बिखरे दोनों के शव के टुकड़े; बाइक से दूर जाकर गिरी मां

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया। 50 मीटर तक घसीटता रहा। शरीर बुरी तरह कुचल गए, जिससे पिता और बेटी की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक की पत्नी दूर जाकर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल का है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुकली निवासी केशव राठौर (42) अपने साथ पत्नी और बेटी पूर्णिमा राठौर (13) को लेकर ससुराल नारियरा गांव जा रहे थे।

टक्कर के दौरान मृतक की पत्नी दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई।
टक्कर के दौरान मृतक की पत्नी दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई।

पत्नी-बेटी के साथ ससुराल जा रहा था शख्स

घटना जानकारी के अनुसार ग्राम

तीनों एक बाइक पर थे। सुबह 11 बजे अमरताल के पास जांजगीर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

हादसे के बाद पिता और बेटी के शव सड़क में बिखरे मिले।
हादसे के बाद पिता और बेटी के शव सड़क में बिखरे मिले।

पिता-बेटी के शव सड़क में बिखरे

हादसा इतना भयावह था कि पिता-बेटी दोनों के शव सड़क पर बिखरे मिले। तहसीलदार और पुलिस की टीम लोगों को समझाया और मृतक के परिजनों को मुआवजे की 50 हजार की राशि प्रदान की। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

दोनों शव को सड़क से उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं ट्रेलर चालक को तारोद के पास से पकड़ा गया है, जिसे पुलिस अकलतरा थाने लेकर पहुंची है। हिट एंड रन केस में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कांकेर में भी स्कॉर्पियो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की हालत गंभीर है।

कांकेर में भी सड़क हादसा, 2 की हालत गंभीर

कांकेर जिले के आतुरगांव के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में लखनपुरी से घोड़ागांव जा रहे कोंडागांव निवासी प्रेम भारद्वाज और चीकू भारद्वाज के पैरों में गंभीर चोटें आईं।

 

स्कर्पियो के चालक की लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वर्तमान में दोनों घायलों का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button