Uncategorized

भिलाई में NSUI ने निकला 76 फिट लंबा तिरंगे की यात्रा:हर साल एक फिट लंबा होगा तिरंगे का आकार, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

By Dinesh chourasiya

भिलाई में निकाली गई 76 फिट लंबे तिरंगे की यात्रा - Dainik Bhaskar

एनएसयूआई और शहर कांग्रेस के द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भिलाई में 76 फिट लंबा तिरंगा लेकर पद यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शुरू की थी। इसे अब एनएसयूआई ने आगे बढ़ाया और संकल्प लिया है कि वो हर साल एक फिट तिरंगे का आकार बढ़ाकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन पिछले साल भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में किया गया था। उनकी प्रेरणा और मनोबल के बाद उन्होंने यह तय किया है कि उनकी गैर मौजूदगी में वो इस बार भव्य तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसलिए 76वीं वर्षगांठ पर उन्होंने 76 फिट लंबा तिरंगा की पैदल यात्रा निकाली है।

तिरंगा यात्रा में शामिल कांग्रेस व एनएसयूआई के सदस्य व अन्य

इस कार्यक्रम के आयोजक लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा और NSUI प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया थे। उनके नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी श्रुतिका ताम्रकार भी शामिल हुई। इसके साथ ही भिलाई महापौर नीरज पाल, राजेंद्र परगनिया, आदित्य सिंह, श्वेता मिश्रा, हरीश सिंह, राम यादव और सुमित सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

ग्लोब चौक से निकलेगी तिरंगा यात्रा

तिरंगा की पैदल यात्रा सुबह 10.30 बजे ग्लोब चौक से पुष्प वर्षा और देश भक्ति के गीतों के साथ निकाली। इसके बाद ये यात्रा टाउनशिप के अलग अलग मार्गों से होती हुई वापस शहीद पार्क सेक्टर 5 में जाकर समाप्त हुई।

Related Articles

Back to top button