Uncategorized

भिलाई में – देवनगर चोरी कांड में मुख्य आरोपी सुरेश पांडेय गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

देवनगर-शिवपुरी में 2025 में हुई लोहे के एंगल और तार जाली चोरी में जामुल पुलिस ने मुख्य आरोपी कबाड़ी *सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पांडेय (65, तिरंगा चौक) को गिरफ्तार किया है।

13 अक्टूबर को शंकर नगर, छावनी स्थित उसके गोदाम पर रेड में चोरी के *20 एंगल और 2 बंडल तार जाली* मिले, जो अपराध क्र. 400/2025 से मैच हुए।

गोदाम से कुल *18 टन से अधिक कबाड़*, 8 ऑक्सीजन सिलेंडर, 4 LPG सिलेंडर और पिकअप *CG 07 BR 3212* भी जब्त किया गया। मैनेजर नरसिंह यादव पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, बाकी माल की जांच जारी।

Related Articles

Back to top button