छत्तीसगढ़

भूकंप के तेज झटकों से फिर कांपी दिल्ली-एनसीआर, दहशत में लोग 

By Dinesh chourasiya

: दिल्ली-एनसीआर में यूपी के नोएडा, लखनऊ समेत  कई जिलों एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र नेपाल का जुमला इलाका बताया जा रहा है और भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई गई है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार की शाम 4 बजकर 16 मिनट पर नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले तीन नवंबर, शुक्रवार की रात को दिल्ली-एनसीआर के साथ ही देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 बताई गई थी।

जानकारी के मुताबिक भूकंप से नेपाल में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शुक्रवार के बाद नेपाल में शनिवार को भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

Related Articles

Back to top button