Uncategorized

CG में .फिल्मी-स्टाइल में पुलिस के दो वाहनों के बीच से भाग निकले डीजल-चोर, अगर एक सेकंड की देरी हो जाती तो पुलिस वाले को उड़ा देते डीज़ल चोर 

By Dinesh chourasiya

दो वाहनों के बीच से रफ्तार में निकल गए डीजल चोर। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सक्ती के डीजल चोर पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर भाग निकले। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दिख रहा है कि डीजल चोरों को रोकने के लिए पुलिस दो गाड़ियों को सड़क पर अड़ाई है, लेकिन चोर दोनों गाड़ियों के बीच से तेज रफ्तार में निकल गए।

मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घटना 24 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि, रायगढ़ की ओर से एक स्कॉर्पियो में डीजल चोर खरसिया की ओर भाग रहे हैं। ऐसे में चपले चौक पर खरसिया एसडीओपी समेत भूपदेवपुर पुलिस ने घेराबंदी की।

 

पुलिसवालों को उड़ा देते चोर

पुलिस के जवान वाहन से बाहर निकले और गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ी कर स्कॉर्पियो पर सवार चोरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन अज्ञात चोरों ने अपने वाहन की रफ्तार कम नहीं की। जान जोखिम में डालकर भाग निकले। अगर थोड़ी सी भी गलती होती तो पुलिस वालों को उड़ा देते।

रास्ते पर खड़ी गाड़ियों से निकालते थे डीजल

बताया जा रहा है कि, डीजल चोर जांजगीर चांपा, सक्ती जिला की ओर से स्कॉर्पियो पर सवार होकर रात में करीब 2-3 बजे रायगढ़ की ओर आते थे। इसके बाद यहां सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से मौका पाकर डीजल निकालकर स्कॉर्पियो में रखते थे। इसके बाद वापस सक्ती जिला की ओर चले जाते थे।

डीजल गिरोह है सक्रिय

कोरबा, जांजगीर चांपा, सक्ती और रायगढ़ जिले में गैंग काफी सक्रिय है। अक्टूबर महीने में कोरबा के गेवरा खदान में 11 डीजल चोरों को दीपका पुलिस ने पकड़ा था। उनसे 2 हजार 659 लीटर डीजल जब्त किया था।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मिली सूचना

मामले में खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारियों से इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद डीजल चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

……………………..

Related Articles

Back to top button