Uncategorized
CG के पेंड्रा में घना कोहरा, दिन में लाइट जलाकर चले वाहन आज बारिश होगी
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून अब फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।







रायपुर समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
इस बीच शुक्रवार रात करीब एक हफ्ते बाद रायपुर में तेज बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं।




गौरेला और अमरकंटक में भी मौसम बदला हुआ है। गौरेला में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। अमरकंटक में बारिश के बाद मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है। कम विजिबिलिटी के कारण गौरेला-अमरकंटक सड़क पर वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चल रहे हैं।





