छत्तीसगढ़

प्रशासन तुंहर द्वार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर 5 वार्डो के लिए चंद्रशेखर आजाद स्कूल में शिविर का आयोजन:

दुर्ग / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कल दिनांक 13 दिसम्बर दिन मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रशासन तुंहर द्वार के तहत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन चंद्रशेखर आजाद स्कूल पंचशील नगर दुर्ग में रखा गया है। पांच वार्डो के नागरिक जनसमस्या निवारण शिविर में सफाई, पानी, बिजली सहित अन्य समस्याओं के आवेदन लेकर शिविर में समाधान करा सकते हैं।

इसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 56 वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 एवम वार्ड क्रमांक 4 के नागरिक उपस्थित होकर जन समस्या से संबंधित शिकायतों का आवेदन प्रस्तुत कर सकते है और वहीं पर त्वरित निराकरण करने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश आयुक्तआईएएस लक्ष्मण तिवारी द्वारा दिया गया है। संबंधित अधिकारी शिविर में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button