Uncategorized

भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन सहित रायपुर दुर्ग भाटापारा  धमतरी रेलवे स्टेशनों में 3 महीनो के लिए कम दर पर भारत चावल और आटे की बिक्री शुरू…आप भी उठा सकते इस योजना का लाभ 

By Dinesh chourasiya

  भिलाई. रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा और धमतरी रेलवे स्टेशनों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड योजना के तहत मोबाइल वैन के माध्यम से भारत आटा और भारत चावल बेचने की अनुमति मिल गई है।

जिनमे दुर्ग , भिलाई , रायपुर ,भाटापारा और धमतरी इन स्टेशनों पर शनिवार से भारत ब्रांड आटा, चावल और दाल की बिक्री शुरू हो गई है|भारत ब्रांड आटा, चावल और दालें बेचने की यह अनुमति 3 महीने यानी 3 महीने की अवधि के लिए जारी की गई है। 18 मई 2024 से 17 अगस्त 2024 तक इसका वितरण किया जायेगा|

दोपहर 02:00 बजे से शाम 4:00 बजे से शाम तक मोबाइल वैन में भारत आटा और भारत चावल की बिक्री की अनुमति है। 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत वाला भारत आटा और 29 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत वाला भारत चावल नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NAFED) द्वारा लोगो को उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button