छत्तीसगढ़

DURG पुटु की सब्जी खाने से 6 लोग बीमार:फेरी करके बेचने वाले से खरीदा और खाने के बाद शुरू हुआ पेट दर्द सभी लोग पहुंचे जिला अस्पताल

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले में एक परिवार को फेरी वाले से पुटु खरीदकर खाना महंगा पड़ गया। उन्होंने रात में सब्जी बनाकर खाई। इसके बाद देर रात एक-एक करके सभी 6 लोग पेट दर्द से परेशान हो गए। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला मोहन नगर इलाके का है। यहां आदित्य नगर में 28 जुलाई को पुटु बेचने वाला आया था। यहां रहने वाले यादव परिवार ने उस फेरी वाले से पुटु खरीदी। अज्जू यादव ने बताया कि पुटु खरीदने के बाद उन लोगों ने रात में उसकी सब्जी बनाई। वो लोग इस बात से अंजान थे कि जो पुटु वो खाने जा रहे हैं वो जहरीला है।

रात में घर के सभी 6 लोगों ने खाना खाया और सोने चले गए। देर रात सबसे पहले छोटी बेटी का पेट दर्द करना शुरू हुआ। घऱ वालों ने सोचा कि नॉर्मल दर्द होगा। इसके बाद देखते ही देखते घर के सभी 6 लोगों को असहनीय दर्द शुरू होने लगा। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को इसके बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने शनिवार तड़के सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सभी को जिला अस्पताल दुर्ग में कराया गया भर्ती
सभी को जिला अस्पताल दुर्ग में कराया गया भर्ती

भर्ती कराए गए सभी लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। कुछ घंटे के ऑब्जर्वेशन के बाद उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

पुटु की सब्जी लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

पुटु की सब्जी लेकर पहुंचे परिजन
सभी 6 लोगों को भर्ती कराने के बाद परिजन रात की बची हुई पुटु की सब्जी लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर को सब्जी दिया और बताया कि कि वो इसे खाने से बीमार पड़े हैं। सब्जी को जांच के लिए रखा गया है। फिलहाल पुटु जहरीला बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button