Uncategorized

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज कई लोग हिरासत में लिए गए

By Dinesh chourasiya

कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्या मामले को लेकर ‘नबान्न अभियान’ मार्च निकालते हुए प्रदर्शनकारी हावड़ा के संतरागाछी में पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन (पानी की बौछारें) भी की।

पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर ‘नवान्न अभियान’ मार्च के तहत यहां आंदोलन कर रहे थे।

पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या मामले को लेकर आज ‘नबन्ना अभियान’ मार्च का आह्वान किया गया है।

Related Articles

Back to top button