Uncategorized

भिलाई में भूपेश का काफिला रोका मामला …कांग्रेस करेगी भिलाई तीन थाने का घेराव अभी धरने बैठे कांग्रेस नेता सभापति-पार्षद सहित 6 लोगो पर एफआईआर दर्ज जानिए क्या है पूरा मामला 

By Dinesh chourasiya

भिलाई में चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर और पार्षद टी रमना और उनके साथियों ने 2 युवकों अमित लखवानी और गिनीश साहू को अगवा कर उनकी पिटाई कर दी। इन युवकों पर आरोप है कि बीते दिनों पूर्व CM भूपेश बघेल का काफिला रोककर सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की की थी।

पुलिस ने सभापति सहित 6 के खिलाफ अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मारपीट के बाद देर रात थाने में पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच भी झड़प हो गई। एक कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की की। अब इसके विरोध में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसी थोड़ी देर में भिलाई-3 थाना घेरेंगे। सिरसा गेट पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button