
Uncategorized
भिलाई में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज:पुलिस ने धरना स्थल से खदेड़ा, थानेदार की नाक टूटी; भूपेश का काफिला रोकने पर प्रदर्शन
By Dinesh chourasiya
भिलाई में भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। धरना स्थल से सभी को खदेड़ा गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसमें जामुल थाना प्रभारी की नाक में चोट आई है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
भिलाई सिरसा गेट के पास जमा होकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से सभी भिलाई-3 थाना घेरने जाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। दुर्ग एसपी के मुताबिक बिना परमिशन कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे











