छत्तीसगढ़

गीला-सूखा कचड़ा अलग अलग डस्टबीन में रखें,ऐसा नही करने पर होगी जुर्माना एवम कार्रवाही:आयुक्त

दुर्ग! नगर पालिक निगम आज अल सुबह आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने बटालियन के करीब जीरो वेस्ट सेंटर पहुँचे।उन्होंने जीरो वेस्ट सेंटर का निरीक्षण किया और गीला कचड़ा से जैविक खाद बनाने की जानकारी ली। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने वार्ड भ्रमण के दौरान नागरिको के घर जाकर लोगो से अपील की है कि घरों से निकलने वाले गीला और सूखा कचरे को अलग- अलग डस्टबीन में रखें,नाली,सड़क में न फेके। वार्ड क्रमांक 21 डोर टू डोर कलेक्शन के संबंध में आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने घर- घर जाकर स्वयं डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने की जानकारी ली।

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सफाई दरोगा सुरेश भारती,राजेन्द्र सराठे, राजू सिंह,रामलाल भट्ट, पीआईयू शेखर वर्मा के साथ वार्ड का भ्रमण किए। प्रत्येक घरों में आयुक्त ने निरीक्षण किए और जिस घरों में गीला सूखा कचरा नही दिया गया,उन्ही से गीला सूखा कचरा अलग अलग  करवाकर डस्टबीन में डलवाने को कहा गया। साथ उन्हें हिदायत दी ऐसा कतई न करें। क्योंकि शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी न केवल नगर निगम  की है बल्कि हम सब की भी जिम्मेदारी है। घर का कचरा बाहर न फेंकें। शहर में डोरबेल योजना के तहत कचरा एकत्र करने आपके घर तक निगम रिक्शा भेज रही है।

नालियों में कचरा या घर से निकला निर्माण सामग्री, पॉलिथीन आदि को भी न डालें। इससे नालियां जाम होगी और परेशानी सभी को होगी। अगर कचरा फेंकेंगे तो निगम द्वारा आपके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।आपको अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने ट्रेचिंग ग्राउंड पहुँचकर मौजूद अधिकारी व ठेकेदार को निर्देशित किया कि ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे को जल्द व्यवस्थित करें। उन्होंने वार्ड भ्रमण के दौरान कहा कि शहर हम सबका शहर है।शहर में सफाई व्यवस्था बनाये रखने में एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और भूमिका भी निभाएं

Related Articles

Back to top button