छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का दूसरा चरण प्रारंभ, हर स्तर को लेकर खिलाड़ी उत्साहित

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का दूसरे चरण का आज प्रथम दिन रहा। मोबाइल की आदतों को छोड़कर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में सभी अपने दो-दो हाथ आजमा रहे हैं और अपने बचपन को याद कर रहे हैं। 14 प्रकार के छत्तीसगढ़िया खेल जिसमें पिट्टुल, गिल्ली डंडा, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा), बिल्ल्स, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद का खेल शामिल है का लोग खेल मैदानों में पहुंचकर और खेलकर खूब आनंद ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में महापौर नीरज पाल की पहल तथा निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई के विभिन्न मैदानों में खेल के आयोजन हो रहे हैं। छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेल में बच्चे, युवा, महिलाएं सभी वर्ग के लोग शामिल होकर खेल का लुफ्त उठा रहे हैं। आज अधिकारियों ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय लिया तथा खिलाड़ियों को खेल के नियमों को बताते हुए खेल प्रारंभ कराया।

 

Related Articles

Back to top button