छत्तीसगढ़

निगम परिसर में लगे मोबाइल यूनिट शिविर का आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने किया निरीक्षण

दुर्ग/ नगर पालिक निगम। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मंशानुरूप शहर एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को निःशुल्क बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। नगर पालिक निगम परिसर में लगे मोबाइल मेडिकल यूनिट के शिविर में आयुक्त लोकेश चंद्राकार पहुँचे। उपस्थित अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगो का हिमोग्लोबिन, सिकलिन सहित ब्लड ग्रुप की जांच की गई और खान पान, रहन सहन और स्वच्छता को अपनाते हुए अपने और परिवार के स्वस्थ्य रहने की जानकारी दी गई। निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित है, जो शासन की मंशा अनुसार स्लम क्षेत्रों में समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने शिविर आयोजित कर रहे है।

महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में शेड्यूल के मुताबिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में जांच कराने आए निगम के कर्मचारियों से बात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहना आवश्यक है, इससे विभिन्न बीमारियों का पता भी चलता है और इसका इलाज समय रहते हो जाता है, विलंब करने की दशा में बीमारियों को बढने का मौका मिलता है, मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाई प्राप्त करने की जानकारी उन्होंने कर्मचारियों को दी।इस दौरान पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,मनीष यादव एवं मेडिकल यूनिट के स्टॉप मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button