छत्तीसगढ़

बीजेपी ने इन राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष,छह राज्यों में  प्रभारी भी नियुक्त..

By Dinesh chourasiya

 

 

भारतीय जनता पार्टी  ने दो राज्यों – बिहार और राजस्थान में नए प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा ने बड़ा बदलाव करते हुए बिहार की कमान दिलीप जायसवाल के हाथ में दे दी है।

इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। वहीं राजस्थान में भी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बदलाव किया है। भाजपा ने मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है

बिहार के नए भाजपा राज्य अध्यक्ष की बात करें तो दिलीप जायसवाल बिहार में राजस्व भूमि सुधार मंत्री रहे हैं। वह वैश्य समुदाय से आते हैं। दिलीप जायसवाल मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं।

वे एमएलसी हैं। वे तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य बने हैं। भाजपा नेता लगातार 20 वर्षों तक बिहार प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। वे सिक्किम भाजपा के प्रभारी भी हैं।

राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की बात करें तो उन्हें बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शुमार किया जाता है। मदन राठौड़ एक ओबीसी नेता और दो बार के विधायक रह चुके हैं। मदन राठौड़ पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे पूर्व बीजेपी सरकार यानी वसुंधरा राजे के शासन में सरकारी उप मुख्य सचेतक भी रह चुके हैं।

इनके अलावा भाजपा ने छह राज्यों के लिए नए प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। जिनमें हरीश द्विवेदी को असम, सांसद अतुल गर्ग को चंडीगढ़, अरविंद मेनन को लक्षद्वीप और तमिलनाडु, राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान, डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button