छत्तीसगढ़

CG सावन का पहला सोमवार..सुबह 4 बजे खुले शिवालयों के पट:रायपुर के हटकेश्वरनाथ में रात 2 बजे से ही पूजा; जलाभिषेक के लिए लगी लाइन

By Dinesh chourasiya

सावन का आज पहला दिन है और सावन की शुरुआत ही सोमवार के साथ हुई है। छत्तीसगढ़ के कई शिवालयों में देर रात से ही महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लग गई है। रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा रात 2 बजे से ही शुरू हो गई।

सुबह 4 बजे हटकेश्वरनाथ मंदिर समेत कई प्रसिद्ध मंदिरों के पट खुले। रायपुर शहर के बूढ़ेश्वर मंदिर में भी सुबह 6 बजे आरती हुई यहां दोपहर में शिवजी को भोग लगाया जाएगा। प्रसिद्ध मंदिरों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button