
देश-विदेश
पीएम मोदी ने सायराना अंदाज में दिया विपक्ष को जवाब, कहा- उनको गलतफहमी है…
नई दिल्ली। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिवादन पर जवाब दिया। पीएम मोदी के संबोधन से पहले ही सदन में हंगामा हुआ जिसके बाद स्पीकर ने सभी को शांत कराया। पीएम ने शुरूआत में ही बिना नाम लिए राहुल गांधी पर सायराना अंदाज में कटाक्ष किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीते दिन मेरे उपर कई आरोप लगे। जिसके बाद कई लोग बहुत खुश हुए तो कई खुशी के मारे उछल रहे थे। कल के आरोपों के बाद उन्हें अच्छी नींद आई होगी।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में बिना नाम लिए राहुल गांधी पर कटाक्ष किया और सायराना अंदाज में कहा कि “ये बात कह कर हम दिल को बहला रहे है वो अब चल चुके है वो अब आ रहे है…” आगे उन्होंने कहा कि उनको वापसी की गलत फहमी है। इसके बाद उन्होंने वित्त मंत्री द्वारा जारी किया बजट को लेकर अपना संबोधन दिया।













