छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले में युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला : गाली देने पर पर किया ताबड़तोड़ वार, मर्डर के बाद परिजनों का हंगामा

By Dinesh chourasiya

कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या - Dainik Bhaskar

 दुर्ग जिले में आरोपी सौरभ साहू ने देवेन्द्र साहू को कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर रहे थे। इस वारदात में देवेन्द्र यावद की मौत हो गई। पूरा मामला धमधा थाना क्षेत्र के मुडपार गांव का है।

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

वारदात के बाद घर पर लगी लोगों की भीड़

कई बार कर चुके थे दोनों लड़ाई

मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे के आसपास की है। धमधा ब्लॉक के ग्राम मुडपार में देवेंद्र साहू (33 साल) और आरोपी सौरभ साहू (29 साल) आपस में झगड़ा करने लगे। उनके बीच पुराना विवाद था और वह पहले भी कई बार झगड़ा कर चुके थे।

गाली देने पर देवेन्द्र को काट डाला सौरभ

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि देवेन्द्र ने सौरभ को देखा तो पहले से उसे गाली देने लगा। इससे सौरभ गुस्से में आ गया। उसने भी गाली गलौज की। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सौरभ घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और देवेन्द्र पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद मृतक देवेन्द्र साहू के परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाया। मृतक देवेंद्र के भाई तिलेश्वर की शिकायत पर धमधा पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button