छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : स्वामी आत्मानदं स्कूल के छात्रों के साथ मारपीट, स्कूली बच्चों के गैंगवार में जमकर चले लात, घूंसे, लाठी और डंडे, तीन घायल 

By Dinesh chourasiya

 

 

जशपुर। : जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्कूलों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने मारपीट के दौरान मारपीट में चाकू, हाकी, और स्टंप जमकर एक दूसरे पर बरसाए गए हैं। बताया गया कि ये स्वामी आत्मानंद स्कूल और प्रकाश उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र हैं, जो पुराने विवाद को लेकर आपस में भिंड़ गए। इसके बाद दोनों की गुटों के छात्र पुलिस थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे नाबालिग को भी बुरी तरह पीटा गया।

दरअसल, पत्थलगांव थाने के बीटीआई चौक में दो अलग-अलग स्कूलों केछात्र  आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लाठी डंडे और लात घूंसे चलने की बात सामने आ रही है। बताया गया कि किसी पुराना विवाद को लेकर दोनों स्कूलों के छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई जिसमें दोनों गुटों द्वारा पचाकू, हाकी, पंजा फाईटर, क्रिकेट स्टंप जैसे हथियार के साथ जबरदस्त मारपीट हुई है। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे नाबालिग को भी पीटा गया। वहीं मारपीट के बाद दोनो गुटों के छात्र थाने पहुंचे जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button