छत्तीसगढ़
भिलाई में चलती ट्रेन से गिरा युवक : गेट से झांकते वक्त फिसला पैर, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर गंभीर हालत में पहुंचाया सुपेला अस्पताल
By Dinesh chourasiya

भिलाई में एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। युवक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दुर्ग रेफर कर दिया है।
घायल की पहचान धर्मेंद्र सतनामी (18) के रूप में हुई है। वह लोग जांजगीर चांपा जिले के खैरमुड़ा गांव के रहने वाला है। झांसी में रोजी मजदूरी करने गया था। झांसी से ट्रेन में बैठकर खरसिया जाते वक्त हादसे का शिकार हो गया।

पैर फिसल और युवक गिर गया







बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जैसे ही ट्रेन भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। इस दौरान ट्रेन धीमी होने पर वह गेट से बाहर देखने लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। इसके बाद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोका गया।
इस दौरान यात्रियों ने घायल धर्मेंद्र को उठाया और डायल 112 की मदद से उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।





