
सिटी रिपोर्टर | भिलाई







नगर निगम भिलाई क्षेत्र में कई जगह पेयजल पाइपलाइन के वॉल्व चेम्बर खुले है। इससे बारिश का पानी भरने और दुर्घटना होने की आशंका है। निगम आयुक्त देवेश ध्रुव ने सभी वॉल्व के चेंबर को ढकने का आदेश दिया है। बारिश का सीजन आने से पहले इस काम को पूरा करने कहा है ताकि बारिश के दिनों में इन चेम्बरों में पानी भरने से मवेशी व लोगों के गिरने का खतरा न रहे। निगम आयुक्त लगातार वार्ड का भ्रमण कर रहे हैं। वे लोगों से मिल रहे हैं। वार्ड दौरा के दौरान उन्होंने कई खुले चेम्बर देखे। उन्होंने तत्काल सभी जोन के अधिकारियों को ऐसे खुले सभी चेंबर्स को ढकने कहा।
उनके निर्देश के बाद काम शुरू भी कर दिया गया है। शहर में 50 से ज्यादा ऐसे चंेबर हैं। 10 जून तक सभी खुले चेम्बरों पर ढक्कन लगाने का का है। अगर कहीं पर भी खुला चेम्बर दिखता है, तो आम नागरिक अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय में सूचना दे सकते हैं।











