छत्तीसगढ़

NDA की बैठक में उदास दिखे CM योगी: खराब प्रदर्शन के चलते मुरझाया चेहरा बना चर्चा का विषय, 

By Dinesh chourasiya

लखनऊ। एनडीए संसदीय दल की बैठक  में उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  उदास दिखाई दिए। मीटिंग के दौरान सीएम का चेहरा मुरझाया हुआ था। वे खामोश और शांत नजर आए। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोग इसे यूपी में भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रदर्शन से जोड़कर देख रहे हैं।

दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली में स्थित पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय दल की बैठक बुलाई गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। संसद भवन में नरेंद्र मोदी को NDA दल का नेता चुना जा रहा था।

इस दौरान भाजपा नेताओं के चेहरे पर जहां खुशी देखने को मिली, तो वहीं मुख्यमंत्री योगी का चेहरा मुरझाया हुआ नजर आया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खराब प्रदर्शन से जोड़कर देख रहे हैं। आखिर इसकी वजह क्या है, यह तो फिलहाल साफ नहीं हो पाया है, लेकिन वीडियो में सीएम आदित्यनाथ का चेहरे देखकर ऐसा माना जा रहा है कि वे यूपी लोकसभा चुनाव रिजल्ट के प्रदर्शन से नाखुश है!

आपको बता दें कि साल 2014 में हुए आम चुनाव में बीजेपी ने जहां 71 और वर्ष 2019 में 62 सीटों पर कब्जा जमाया था तो वहीं 2024 लोकसभा इलेक्शन में 33 सीटों पर सिमट गई। समाजवादी पार्टी ने सबसे अधिक 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने 6 (इंडिया गठबंधन ने कुल 43 सीट), RLD ने 2, आजाद समाज पार्टी और अपना दल ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। वहीं बहुजन समाज पार्टी का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया।

 

Related Articles

Back to top button