देश-विदेश

कभी भी हो सकती है कैप्टन के पूर्व ओएसडी संदीप संधू की गिरफ्तारी, घर पर विजिलेंस का छापा

एसएएस नगर -सोलर लाइट घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे कैप्टन संदीप संधू के घर विजिलेंस ने छापा मारा है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा कैप्टन संधू की मोहाली स्थित आवास पर छापा मारा है, जहां तलाशी ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि पंजाब विजिलेंस द्वारा सिधवां बेटे इलाके में लाखों रुपए के सोलर लाइट घोटाले के आरोप में संधू के खिलाफ केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि विजिलेंस अधिकारियों के हाथ कुछ दस्तावेज लगे हैं, जो गिरफ्तारी का आधार बनेंगे और किसी भी संदीप संधू की गिरफ्तारी हो सकती है।

विजिलेंस की टीमें दिन निकलते ही मोहाली पहुंच गई गई थीं। दो दिन पहले मुल्लांपुर में भी कैप्टन संधू के दफ्तर और घर पर विजिलेंस ने रेड की थी। उल्लेखनीय है कि कैप्टन संदीप ने विधानसभा चुनाव में दाखा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उल्लेखनीय है कि सोलर लाइट घोटाला मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी रहे कैप्टन संदीप संधू ने मुल्लांपुर दाखा से विधानसभा चुनाव लड़ा और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button