
बड़ा हादसा, जलता रावण लोगों पर गिरा; कई झुलसे…
हरियाणा : दशहरे पर आज देशभर में बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया। हरियाणा के यमुनानगर में रावण का पुतला लोगों पर गिर गया। इससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं। यूपी सहित कुछ राज्यों में बारिश के चलते दशहरा आयोजनों में बाधा आई। कहीं-कहीं रावण के पुतले गल गए या टेढ़े हो गए।
हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पर रावण का पुतला लोगों पर गिर गया। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, हर साल दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, क्योंकि भगवान राम ने इस दिन रावण का वध किया था। कोविड -19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद, रावण के पुतले जलाकर पूरे देश में उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।







#WATCH हरियाणा: यमुनानगर में रावण दहन के दौरान लोगों पर रावण का पुतला गिरा। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए हैं। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। pic.twitter.com/wMiYfR7L5P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2022






