छत्तीसगढ़

पावर हाउस रेलवे स्टेशन के समीप अवैध अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों को दी गई समझाइश, सड़क घेरकर विज्ञापन लगाने वालों के बोर्ड को किया गया जब्त

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम जोन 3 मदर टैरेसा नगर जोन क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई। पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने अनाधिकृत रूप से बोर्ड एवं पोस्टर लगाकर सड़क बाधा करते हुए दुकान संचालित करने पर 4 विज्ञापन बोर्ड को जब्त किया गया। यहां के पूरे मार्केट क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया तथा व्यवसायियों को नाली के ऊपर किए गए अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी गई।

सस्ता मार्केट पावर हाउस के अवैध कब्जा धारियों को भी अवैध कब्जा छोड़ने की समझाइश इस दौरान दी गई। आज की कार्यवाही के दौरान जोन क्रमांक 3 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, बालकृष्ण नायडू, सुनील नेमाड़े, रोहित यादव, रामसाय पारकर, केशव सांस, कन्हैया यादव, मंगल प्रसाद, राजेंद्र कुमार, खेमलाल यादव तथा पुलिस बल सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button