Uncategorized

CG  : अचानक खंबे से टूटकर बाइक सवार के ऊपर गिरा बिजली का तार, युवक की मौके पर मौत  

By Dinesh chourasiya

 

 

रायगढ़। CG : जिले से हादसे का अनोखा मामला सामने आया है, शहर के जुटमिल थाना शेत्र में विश्वासगढ़ चर्च के अचानक बिजली के खंभे से तार टूटकर पास से गुजर रहे बाइक सवार युवक के ऊपर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अनिरुद्ध गुप्ता स्थानीय गुरु मेडिकोज में काम करता था और किसी दुकानदार को दवाई देने जा रहा था, तभी अचानक बिजली का तार खंबे से टूटकर उसके ऊपर गिर गया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुची पुलिस ने विघुत प्रवाह बंद कराकर शव को जिला अस्पताल मर्चुरी रूम में भेजा और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के पीछे किसकी लापरवाही नजर आ रही इसकी जांच पर पुलिस जुट गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button