छत्तीसगढ़

दुर्ग मे पहले नाबालिक लड़की को अपने प्रेम जाल फसाया उसको नागपुर ले गया फिर उसके साथ किया दुष्कर्म  पुलिस ने भेजा जेल 

By Dinesh chourasiya

CG Crime News : नाबालिग लड़की को भगाने और अनाचार का आरोपी अरेस्ट ....जानें पूरा मामलादुर्ग।पद्मनाभपुर थाने की पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से नाबालिग को अगवा कर अनाचार करने के आरोपी को  अरेस्ट किया है। आरोपी की शिनाख्त आईरिश आफरिदी अंसारी 22 वल्द हैदर अली साकिन केलाबाड़ी दुर्ग थाना पद्मनाभपुर के रूप में हुई। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर भिलाई लाई जहां उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।

 

क्या है पूरा मामला

नगर पुलिस अधीक्षक मनीशंकर चन्द्रा ने बताया कि दरअसल ये पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां 11 अक्टूबर को एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने पद्मनाभपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद से ही दुर्ग पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी।

कैसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामोपाल गर्ग ने बताया कि पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी। इसके अलावा संदेही की कॉल डिटेल्स खंगाली गईं। उसके बाद उसके नागपुर में होने की बात पता चली। बस फिर क्या था, दुर्ग पुलिस के काबिल अफसरों के मार्गदर्शन में एक टीम ने नागपुर जाकर आरोपी को उसके सकुनात से अरेस्ट किया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर भिलाई लाया गया।

जहां उस पर भादंवि की धारा 363, 376, 376 2 द, 376 3, 506 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की तहकीकात जारी है।

इनकी रही विशेष भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर से निरी0 अनिल कुमार साहू, सउनि मीरा वर्मा, प्रआर
785 मोहन साहू, आरक्षक 1552 किशोर सोनी, आर. 131 भरथरी निषाद, आर. 44 प्रसांत पाटनकर एवं
महिला आरक्षक 670 उमाडाली यदु की उल्लेखनीय भूमिका रहीं ।

Related Articles

Back to top button