छत्तीसगढ़
दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र में घर लौट रही युवती ट्रैक्टर की चपेट में आई, मौत
By Dinesh chourasiya

थाना अंडा अंतर्गत बीती शाम धान मिंजाई करके घर लौट रही युवती हादसे का शिकार हो गया। िंमंजाई मशीन से बचने के दौरान पास से गुजर रहे ट्रेक्टर के नीचे दब गई। प्रकरण में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम अछोटी निवासी उमेश्वरी ढीमर (22वर्ष) शुक्रवार को अपने घर के धान मज ाई करा रही थी। शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच काम होने पर घर वापस जाने की तैयारी कर रही थी। उस दौरान मिंजाई मशीन के संपर्क में आ गई। उससे बचने के दौरान गिर गई। इस बीच पास से गुजर रहे ट्रेक्टर की ट्रॉली उसके ऊपर चढ़ गई। घटना की जानकारी होने पर डायल 112 की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।














