छत्तीसगढ़

CG में : मासूम बच्चे को चुराकर ट्रेन में भीख मंगवा रही थी महिला, पुलिस RPF ने दबोचा 

By Dinesh chourasiya

कोरबा :  : गेवरा बस्ती से एक बच्चे की चोरी कर उससे भीख मंगवाने के मामले में कुसमुंडा पुलिस और आरपीएफ ने कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पहले ही कुसमुंडा पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। इस स्थिति में दस्तावेज का परीक्षण करने के साथ अगवा किए गए बच्चे को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती से महेश यादव नामक बालक को किसी ने अगवा कर लिया था। तलाश करने पर जब नतीजा नहीं मिला तो उसकी मां लता यादव ने यहां-वहां खोजबीन शुरू की और फिर पुलिस में रिपोर्ट कराई। इसी दौरान एक जगह से बच्चों के साथ आरोपी महिला मिल गई जिस पर हिसाब बराबर किया गया। खोजबीन के दौरान महेश की मां को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खबर के मुताबिक एक मेमू ट्रेन से बच्चे को कहीं ले जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस और आरपीएफ हरकत में आई। इस दौरान कोरबा में ट्रेन के पहुंचने पर कार्रवाई करते हुए बालक को महिला के कब्जे से बरामद कर लिया गया। बालक ने बताया कि संबंधित महिला के द्वारा उससे मारपीट करने के अलावा यहां वहां भीख मंगवाई जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों के साथ जिस तरह से अपराध हो रहे हैं उससे उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी जतन करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button