छत्तीसगढ़

रायपुर में नौकरी लगाने के नाम पर युवती से लाखों की ठगी, CGPSC के पूर्व अध्यक्ष को चाचा बताकर बनाया शिकार

By Dinesh chourasiya

रायपुर. राजधानी के गोलचौक डीडीनगर निवासी बेरोजगार युवती के साथ सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी विकास ठाकुर सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को चाचा बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था. पीड़िता की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

बताया जा रहा कि अंबिकापुर निवासी आरोपी विकास ठाकुर ने महिला बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक के पद पर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवती से 7 लाख रुपए की ठगी की है. आरोपी विकास ठाकुर सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी से हुई चैट भेजकर ठगी करता था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Related Articles

Back to top button