छत्तीसगढ़

तेलंगाना में रेवंत रेड्डी आज लेंगे CM पद की शपथ, सोनिया-राहुल गांधी समेत कई नेता करेंगे शिरकत

By Dinesh chourasiya

तेलंगाना में कांग्रेस को पहली जीत दिलाने वाले फायरब्रांड नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी आज  हैदराबाद के विशाल लाल बहादुर स्टेडियम में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. बुधवार को रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खरगे सहित केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की और व्यक्तिगत रूप से शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया

प्राप्त जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1.04 बजे होगा. शपथ समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी और पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. इस समारोह में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई आला नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button