
कृपया यात्रीगण ध्यान दें दुर्ग से सारनाथ एक्सप्रेस अब बलिया तक ही जाएगी
By Dinesh chourasiya
रायपुर | रायपुर से सतना, प्रयागराज, वाराणसी और छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को रेलवे ने कोहरे के कारण रद्द कर दिया था। इसे एक-दो दिन के अंतराल पर चलाया जा रहा है। इसके रूट में भी बदलाव किया गया है। अब यह छपरा के बजाय बलिया तक ही चलेगी।







ट्रेन रद्द होने के कारण उन लोगों की परेशानी बढ़ गई है जिन्होंने महीनों पहले टिकट कराया था। अब उन्हें टिकट रद्द करना पड़ रहा है। रेलवे के इस फैसले से बलिया से छपरा जाने वाले यात्रियों को परेशानी भी बढ़ गई है। रेलवे के मुताबिक छपरा स्टेशन का आधुनिकीकरण कार्य 29 दिसंबर से 12 जनवरी तक चलेगा। इसीलिए छपरा से बलिया के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।
छपरा की जगह बलिया से होगी रवाना : छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को छपरा के स्थान पर बलिया से रवाना होगी। यह ट्रेन 29 एवं 30 नवंबर को तथा 1, 3, 5, 7, 8, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर को, जनवरी माह में 2, 4, 5, 7, 9, एवं 11 जनवरी, को बलिया से दुर्ग के लिए रवाना होगी ।







