
छत्तीसगढ़
CG वोटरों ने किया चुनाव का बहिष्कार, मतदान दल को बनाया बंधक, गाड़ी में तोड़फोड़ भी की, देखें वीडियो…
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान आज संपन्न हुआ. इस दौरान बोदरी के वार्ड नंबर 10 के ड़ड़हा में मतदाताओं ने मतदान का कड़ा विरोध किया. मतदान दल को बंधक बनाकर रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए.
मतदान दल की गाड़ी को बीच सड़क पर घेरा और मतदाताओं ने मतदान दल की गाड़ी में तोड़फोड़ भी किया. उग्र हंगामा और तनाव की स्थिति बनी रही. इस बीच पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों को समझाइश देकर पुलिस व प्रशासन की टीम चुनाव दल को लेकर वापस निकली. ग्रामीण भी वापस अपने घर लौट गए.







देखें वीडियो –








