
BREKING NEWS पूर्व बीजेपी पार्षद छोटेलाल चौधरी समेत चार गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला
BHILAI ; एक्सीडेट कर रास्ता रोक कर मारपीट के फरार आरोपी गिरफ्तार…थाना छावनी के पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुरों) के नेतृत्व में अति० पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनुभाग प्रभात कुमार (भापुसे) के निर्देशन में थाना छावनी क्षेत्र में दिनांक 06.02.2023 को प्रार्थी नुपुर लिमेश के लिखित आवेदन पर एक्सीडेंट कर रास्ता रोककर मारपीट किये जाने पर धारा 279, 337, 294, 506बी, 323, 341, 34 भादवि में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
प्रकरण के आरोपी जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिनका पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तारत्मय में थाना छावनी के पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा फरार आरोपी के पीछे लगाये गये मुखबिरों की सूचना पर आज दिनांक 09.02. 2023 को आरोपी 1. छोटे लाल चौधरी, 2. ओमप्रकाश, 3 मनोज निषाद, 4. तिजऊ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है, विवेचना की जा रही है।







उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय, सउनि डेरन सिंह राजपूत, अजय सिंह पेट्रोलिंग पार्टी प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आनंद तिवारी एवं आरक्षक जीत नारायण, त्रिलोक भाटी, आकाश तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1.छोटे लाल चौधरी, पिता स्व. महेश प्रसाद चौधरी, उम्र 50 साल निवासी बाबा कालोनी, पुराना मछली मार्केट, केम्प 2, भिलाई, 2. ओमप्रकाश पाल उर्फ ओपी पाल, पिता स्व नोखे




2.लाल पाल, उम्र 63 साल निवासी प्रेम नगर केम्प 1 मिलाई 3. मनोज निषाद पिता स्व राम आश्रय निषाद उम्र 42 साल निवासी मुक्ता कम्प्युटर के पास, जोन 2. सेक्टर 11, खुर्सीपार 4.तिजऊ चौधरी, पिता अलगु चौधरी, उम्र 37 साल निवासी मछली मार्केट, जोन 2 खुर्सीपार







