छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। :  लापता युवक की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

राजनांदगांव। : छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले में एक 21 वर्षीय लापता युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है, शहर से कुछ दूर झाड़ियों के पीछे शनिवार दोपहर को युवक अंश खंडेलवाल का शव अधजली हालत में मिला। बताया जा रहा है कि युवक 28 अक्टूबर से लापता था। फरहद चौक में उसकी बाइक मिली थी। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें : CG BIG NEWS : भाजपा नेताओं की हत्या पर बीजेपी प्रवक्ता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, टारगेट किलिंग का लगाया आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक कल दोपहर को शहर के गंज चौक के रहने वाले अज्ञात युवक की लाश मिली है, शव सप्ताहभर पुरानी होने के कारण शिनाख्ती में दिक्कतें हो रही थी।गुम युवक अंश के हाथ में बंधे धागे और चाबी तथा मोबाईल फोन के जरिये उसकी पहचान हुई। युवक का सं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया है।

 

 

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। वहीं परिजन खुदकुशी जैसा घातक कदम उठाने से इनकार कर रहे हैं। पीएम रिपोर्ट में मौत की असल वजह का खुलासा होगा।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button