
छत्तीसगढ़
बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, नहीं दिया नोटिस का जवाब
By Dinesh chourasiya
मनेंद्रगढ़। : छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री प्रत्याशी रेणुका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। आरोप है कि रेणुका सिंह ने बिना अनुमति के ही प्रचार किया था, जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस दिया है। 10 दिन के भीतर भरतपुर सोनहत विधानसभा की प्रत्याशी रेणुका सिंह को निर्वाचन आयोग ने तीन नोटिस भेजा था। रेणुका सिंह की ओर से एक का भी जवाब नहीं आया। जिसके बाद सोनहत थाने में धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


















