
भिलाई नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा कांग्रेस पार्टी को वैशाली नगर से लगा करारा झटका
By Dinesh chourasiya







BHILAI पूर्व भिलाई नगर निगम के सभापति एवं वरिष्ठ कांग्रेस राजेंद्र प्रसाद अरोरा द्वारा आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे गए इस्तीफा में श्री अरोरा के द्वारा भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव महापौर नीरज पाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है । उन्होंने त्यागपत्र में उल्लेखित किया है कि विगत 4-5 वर्षों से पार्टी में बने रहना उनके लिए पीड़ा दायक हो गया था । लगातार उनके आत्म सम्मान पर ठेस पहुंचाई जा रही थी। जिसके कारण मजबूर होकर आज पार्टी छोड़ रहे हैं। राजेंद्र अरोरा द्वारा इस्तीफा देना चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है। अरोरा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा गया इस्तीफा –सूत्रों से पता चला है कि बैकुंठ धाम सूर्यकुंड तालाब के निर्माण के लिए बार-बार कांग्रेस पार्टी को बोला गया। मगर कांग्रेस पार्टी के किसी भी नेता तलाब की ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे राजेंद्र अरोरा काफी नाराज चल रहे थे कांग्रेस पार्टी से। इसी कारण आज उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष को











