
भिलाई के कैम्प क्षेत्र में SBI ATM मशीन में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास .
By Dinesh Kumar







भिलाई ।-बुधवार की रात एक अज्ञात चोर ने भिलाई के कैम्प में स्थापित SBI ATM मशीन में घुस कर SG लाक तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया । ATM मशीन में तोड़फोड़ की सूचना पर रायपुर आफिस से TSI सर्विस सुपरवाइजर के पास फोन आया और वह तत्काल भिलाई SBI एटीएम मशीन पर पहुंचा। तब तक आरोपी वाहा से निकला हालांकि मशीन से कैश चोरी करने में आरोपी असफल रहा लेकिन मशीन का लाक तोड़ने से कंपनी को 30 हजार का नुक़सान हुआ । छावनी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 511, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
आपको बता दें कि उत्तम कुमार (43 वर्ष) निवासी 36/37 मानसरोवर कालोनी पदुम नगर भिलाई 3 टीएसआई में सर्विस सुपरवाइजर है तथा एटीएम मशीन की देख रेख करता है। कल सुबह उसे रायपुर आफिस से फोन आया कि ओम शांति चौक गौरव पथ रोड मदर टेरेसा नगर केम्प-1 में एसबीआई एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया है।











