छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के खिलाफ तारिणी चंद्राकर मैदान में, प्रेम प्रकाश पाण्डेस से होगा देवेंद्र यादव का मुकाबला

By Dinesh chourasiya

 विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 9 मंदिर पहुंचने पर कई समाज के लोगों ने भी उनका स्वागत किया।

: रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दूसरी 53 लोगों की सूची में दूसरी बार धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा से पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य तारिणी नीलम चंद्राकर पर भरोसा जताते हुए उनको टिकट दिया है। गौरतलब है कि कुरूद विधानसभा छत्तीसगढ़ का हाईप्रोफाईल सीटों में से एक है, क्योकि भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर इस सीट से चुनाव लडते हैं, वही तारिणी चंद्राकर का सीधा मुकाबला कुरूद विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के साथ होगा। ऐसे में कुरूद विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। टिकट मिलने के बाद तारिणी चंद्राकर ने कहा कि पार्टी ने उनके उपर जो भरोसा जताया है उस पर मैं जरूर खरी उतरूंगी और कहा कि इस बार कुरूद विधानसभा में कांग्रेस की भारी बहुमतो से जीत होगी। बहरहाल अब देखना होगा की इस हाईप्रोफाईल सीट से जीत किसको मिलती है, ये तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा।

वहीं कॉंग्रेस ने भिलाई विधानसभा सीट के लिए विधायक देवेंद्र यादव पर विश्वास जताया है। भिलाई नगर विधानसभा से कॉंग्रेस के प्रत्याशी बनाये जाने के बाद हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि यह चुनाव हुए नहीं बल्कि भिलाई की जनता लड़ रही है, और उन्हें विश्वास है कि भलाई की जनता उन्हें पूरा प्यार देगी। विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 9 मंदिर पहुंचने पर कई समाज के लोगों ने भी उनका स्वागत किया। भिलाई नगर में कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे से होगा।

कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए आज एक और सूची जारी किया है, जिसमे मुंगेली से संजीत बनर्जी को अपना प्रत्याशी बनाया है, जैसे ही मुंगेली के लिए संजीत का नाम आया समर्थकों में उत्साह भर गया। प्रत्याशी बनाये जाने पर संजीत बनर्जी ने कांग्रेस के उमीदवार बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार मना और कहा कि पार्टी ने युवा को मौका दिया है और जो काम पिछले पांच वर्षों में किया गया है उसको आधार मान कर वो जनता के बीच जाएंगे और अपने लिए समर्थन मांगेंगे। वहीं भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले को अपने लिए कोई चुनौती नहीं मानते और उनको विश्वास है कि वो इस बार मुंगेली विधानसभा कांग्रेस जीता कर अवस्य देंगे।

बसना विधानसभा से देवेन्द्र बहादुर सिंह को टिकट मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है, टिकट घोषणा के बाद लगातार कार्यकर्ताओं समर्थकों का निज आवास में आना जाना लगा हुआ है, आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी सिंह देव के साथ केंद्रीय नैतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दूसरी 53 लोगों की सूची में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा से जनक लाल ध्रुव को टिकट मिलते ही बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ता गरियाबंद के प्रमुख तिरंगा चौक पर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं इस अवसर पर जनक लाल ध्रुव जो बिंद्रा नवागढ़ से प्रत्याशी बनाए गए हैं, उनसे चर्चा करने पर वे कहते है कि क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, एवं आमजन एवं बिंद्रानवगढ़ के देवी देवताओं के आशीर्वाद से उन्हें यह टिकट प्राप्त हुई है, जिसके लिए वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी सिंह देव के साथ केंद्रीय नैतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button