छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस होटल के सामने खड़ी कार में घुसा 7 फीट लंबा अजगर सांप, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू, देखें वीडियो 

By Dinesh chourasiya

 

अंबिकापुर।: जिले स्थित जयसवाल होटल के सामने कार में अजगर साँप निकला जिसे देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में भीड़ जमा हो गई। इधर स्नेक मैन ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सांप को बाहर निकाला। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

दरअसल अंबिकापुर सत्र न्यायालय परिसर की ओर से बड़े सांप को आता देख ऑटो चालक ने स्थानीय लोगो को सूचना दी। जिसके बाद कार मालिक भी मौके पर पहुंच गए देखते ही देखते लोगों की भीड़ सैकड़ो की संख्या में जमा हो गई। इधर स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद कर से अजगर सांप को निकलने का प्रयास किया जाने लगा। वही आखिरकार सांप को कर से बाहर निकाल कर पास के जंगल में छोड़ दिया गया है। अजगर सांप 6 से 7 फीट का का बताया जा रहा है संभवत न्यायालय परिसर की ओर से सड़क किनारे खड़ी कार में वातावरण अनुकूल स्थान तलाश में की वजह से सांप कार में घुस गया था।

देखें वीडियो 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button