छत्तीसगढ़
भिलाई नगर निगम के कर्मचारी साथ मारपीट ,थाने में शिकायत दर्ज महापौर नीरज पाल ने कहा इस तरह की भिलाई में गुंडागर्दी नहीं चलेगी… जानिए पूरा मामला क्या है
By Dinesh chourasiya








भिलाई.. जोन 5 सेक्टर 7 मे ओवर ब्रिज के नीचे पिल्लर मे किये गये राजनैतिक प्रचार के दीवर लेखन की पोताई करने गये निगम के जोन अधिकारी कर्मचारियों के साथ कुछ युवक विरोध करते हुए गाली गलोच एवं हाथापाई की गई है !
: जिसकी सूचना निगम टीम ने उच्चाधिकारियों को देकर कोतवाली थाना सेक्टर 6 मे शासकीय कार्य मे बाधा के तहत प्राथमिकी दर्ज करने आवेदन प्रस्तुत किया है। पुलिस ने ज्ञापन लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है l
भिलाई नगर निगम महापौर नीरज पाल वर्मा ने इस घटना की निंदा की है और कहा कि आचार संहिता लगा हुआ है निगम कर्मचारी अपना काम कर रहे थे निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट गाली गलौज करना उन्हें धमकाना पूरी तरह से गलत है l यह सीधे-सीधे सरकारी काम में बड़ा है इस तरह की गुंडागर्दी भिलाई में नहीं चलेगी और ऐसे लोगों को बक्सा नहीं जाएगा










