छत्तीसगढ़

दुर्ग में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर मातृशक्ति संगठन ने खोला मौर्चा

By Dinesh chourasiya

 

 

 

दुर्ग / छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की मांग को लेकर मातृशक्ति संगठन ने भूपेश सरकार के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है, और आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन लक्ष्मी साहू ने पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर आमरण अनसन किये जाने की घोषणा कर दुर्ग के मानस भवन परिसार में धरने पर बैठ गई है, दरअसल पूर्व में छत्तीसगढ़ के सभी जिले में मातृशक्ति संगठन ने पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा था, इसके साथ ही मातृशक्ति ने डोंगरगढ़ से पैदल यात्रा कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुची था जब मुख्यमंत्री ने अंतिम विधानसभा सत्र में छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा करने का वादा किया था, छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति से वादा करने के बावजूद अंतिम विधानसभा सत्र में भी पूर्ण शराबबंदी की घोषणा नहीं की गई, जो छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के साथ धोखा है।
धरने पर बैठी लक्ष्मी साहू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा जब तक पूर्ण शराबबंदी की घोषणा नहीं की जाएगी तब तक मेरे द्वारा आमरण अनशन किया जाएगा, उन्होंने कहा नशा अपराध की जड़ है 90% अपराध नशे के कारण हो रहे है, महिला उत्पीड़न बेटियों के साथ असहनीय अमानवीय, पशुचर घटना छाती चीर देती है इसलिए अब हम सब मातृशक्ति नशे को बर्दाश्त नहीं कर सकते ।

Related Articles

Back to top button