छत्तीसगढ़

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे दो बड़े केंद्रीय मंत्री, इन विधानसभा क्षेत्रों में भरेंगे चुनावी हुंकार 

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव को लेकर छग में कई बड़े दिग्गज नेताओं का भी आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच आज केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे फिर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के द्वारा 10.30 लैलूंगा विधानसभा पहुचेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली लैलूंगा विधानसभा में प्रेस-कांफ्रेंस कर भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुवात करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली 11.30 बजे रायगढ़ विधानसभा पहुचेंगे औरआमसभा को संबोधित करेगें। इसके बाद 12.30 बजे खरसिया पहुंचकर वहां की आमसभा को संबोधित करे

खरसिया के बाद केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली दोपहर 01.30 बजे सक्ति पहुंचेंगे और फिर 2 बजे सक्ति के चंद्रपुर विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मंत्री 2.30 बजे डभरा विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। फिर 5 बजे सारंगढ़ पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 7.30 बजे सारंगगढ़ बिलाईगढ़ से रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे।

बात करें केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू की तो आज से 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे और भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू आज शाम 5.10 मिनट पर रायपुर पहुचेंगे और 5.30 बजे रायपुर से जांजगीर चांपा के लिए रवाना होंगे। रात 8.10 बजे जांजगीर पहुंचकर जांजगीर जिले के कावेरी भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 24 सितंबर को सुबह 9.45 बजे जांजगीर-चांपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। परिवर्तन यात्रा के द्वारा 8 बजे मल्हार चौक पहुचेंगे। इसके बाद 8.30 बजे कावेरी भवन पहुचेंगे फिर 25 सितंबर की सुबह 9.45 बजे मस्तूरी विधानसभा पहुचेंगे और मस्तूरी में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद 11 बजे बिलासपुर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ट्रेन के द्वारा शालीमार के लिए रवाना होंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button