छत्तीसगढ़

23 सितंबर को भिलाई कला मंदिर में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

By Dinesh chourasiya

भिलाई | छत्तीसगढ़ के हास्य कवि पदमश्री डॉक्टर सुरेन्द्र दुबे 23 सितंबर को भिलाई के कला मंदिर पहुचेंगे जहा उनके साथ मध्यप्रदेश के इन्दोर की हास्य एवं श्रृंगार की कवित्री भुवन मोहिनी और उत्तर प्रदेश के बनारस से कवि अनिल मिश्रा, छत्तीसगढ़ से किशन तिवारी और छत्तीसगढ़ के बलौदा बाज़ार से कवि कृष्णा भारती मिलकर भिलाई दुर्ग की जनता को अपनी कविताओं से लोटपोट करेंगे |
आपको बता दें कि 23 सितंबर को होने जा रहे कवि सम्मेलन का आयोजन दुर्ग जिला प्रेस क्लब के द्वारा किया गया है, जो रात 8 बजे से शुरू होगा, दुर्ग जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष शमशेर खान ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने प्रसिद्ध हास्य कवियों को आमंत्रित किया गया है, जिसको लेकर भिलाई दुर्ग के लोगो में उत्साह है, क्योकि लम्बे समय के बाद भिलाई में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई एक संस्था है जो मानवसेवा में बहुत अच्छा काम कर रही है, उससे प्रेरित होकर हमारे प्रेस क्लब के द्वारा यह आयोजन उनके सहयोग में आयोजित किया जा रहा है, भिलाई के सेक्टर 3 में यह संस्था स्थित है, जहा रोड के किनारे से मानसिक विक्षिप्त लोगो को रेस्क्यू कर उनकी सेवा की जाती है, उनका इलाज उनका खाना पीना सब चीजों का वहा ध्यान रखा जाता है, इस संस्था के द्वारा पिछले कुछ दिनों में 9 लोगो का इलाज कर उन्हें उनके परिवार के बीच भेजा है, अभी वर्तमान में 50 से अधिक लोगो का रख रखाव व इलाज जारी है, आगे उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिनको हम आप दूर से देखना भी नहीं पसंद करते, उनके बीच जाकर फिल परमार्थम फाउंडेशन काम करता है, ऐसी संस्था की बिलकुल मदद की जानी चाहिए, मौका मिले तो आप भी जरुर इस संस्था से जुड़ें और जो मदद हो जरुर करें |

Related Articles

Back to top button