CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

शराब के नशे में पत्नी की पिटाई, गोद में सो रही बच्ची को लगी लात, मौत

अंबिकापुर: दरिमा थाना क्षेत्र में मां के साथ हो रहे अत्याचार की कीमत 22 दिन की मासूम बच्ची को जान देकर चुकानी पड़ी। एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को मारने के लिए लात उठाया। जिससे गोद में सो रही 22 दिन की बच्ची को लगी और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दरिमा के ग्राम मोहनपुर निवासी सुभेंद्र नगेसिया पत्नी मानमती से विवाद होने पर उसे 31 अगस्त को मायके जाने बोला था। पत्नी मानमती पुत्री के कमजोर होने की बात कहकर ससुराल में ही रुकी थी। अगले दिन एक सितंबर की रात करीब 11 बजे सुभेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और अभी तक मायके क्यों नहीं गई हो कहते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 22 दिन की मासूम बच्ची मां मानमती के गोद में थी।

मानमती ने आरोप लगाया कि पति सुभेंद्र उसे नीचे गिरा लात मार रहा था तभी बच्चे के कनपट्टी में उसका लात लग गया था। रात होने पर मासूम बच्ची को अस्पताल लेकर नहीं जा सकें। सुबह घायलावस्था में बालिका को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button