छत्तीसगढ़

CG NEWS : हत्या या आत्महत्या; युवक की सड़ी गली लाश मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम….

By Dinesh chourasiya

तखतपुर/बिलासपुर :: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि बीजा खार में पानी में युवक की सड़ी गली लाश मिली है. अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने जानकारी दी कि लाश 2 से 3 दिन पुरानी है. तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीजा का मामला.

 जानकारी के मुताबिक, बीजा खार में पानी में युवक की सड़ी गली लाश मिली है. शव के पास युवक का मोबाइल मिला है. घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जाँच में जुट गई है. पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकता है.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button