
रायपुर से दुर्ग पहुंची बुजुर्ग महिला हुई ठगी का शिकार:महिला ठग ने शासकीय योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर की ठगी
By Dinesh chourasiya
रायपुर से राजनांदगांव जा रही एक बुजुर्ग महिला ठगी का शिकार हो गई। एक महिला ठग रायपुर से उसके साथ दुर्ग के लिए बैठी। रास्ते में उसने शासकीय योजना से इलाज करवाने का झांसा दिया। इसके बाद ठग ने जांच के नाम पर बुजुर्ग के पहने गहनों को उतरवाया और उसे लेकर चंपत हो गई। दुर्ग कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।







इस दौरान उसने देवकी से जान पहचान बढ़ाई और उसे झांसा दिया कि बुजुर्गों के लिए सरकार ने पेंशन योजन शुरू की है। उसमें बुजुर्गों के निशुल्क उपचार की भी सुविधा है। इसके बाद वो उसे दुर्ग जिला अस्पताल उसे लेकर गई। जांच के नाम पर उसके हाथ से चांदी का कंगन, पायल, सोने की अंगूठी उतरवा लिया। इसके बाद उसे बैठा कर बोली पेंशन योजना का फार्म लेकर आती हूं। इसके बाद दोबारा लौट कर नहीं आई। बुर्जुग महिला ने काफी देर तक इंतजार किया। जब वह नहीं लौटी, तब उसे समझ आया कि ठगी की शिकार हो गई। इसके बाद उसने कोतवाली थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।







